2024 Discovery Sport भारत में लॉन्च; ‘इस’ लग्जरी कार को देगी टक्कर, कीमत जान रह जायेंगे दंग!

Discovery Sport 2024 Launched: जगुआर लैंड रोवर (JLR) इंडिया ने भारत में लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट 2024 मॉडल लॉन्च किया है। यह 7 सीटर एसयूवी एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत 67.90 लाख रुपये में उपलब्ध है। इस एसयूवी में कुछ अपडेट किए गए हैं। जगुआर लैंड रोवर की डिस्कवरी स्पोर्ट 2024 में क्या नए अपडेट होंगे, यह जानने के लिए सभी की उत्सुकता थी।

11.4 इंच टचस्क्रीन और 3डी व्यू कैमरा

2024 Discovery Sport
2024 Discovery Sport

नई डिस्कवरी स्पोर्ट 2024 में नए LED हेडलाइट, टेल लैंप और 19 इंच के अलॉय व्हील्स हैं। यह सभी शाइनिंग फिनिश में हैं। नई मॉडल डायनेमिक SE ट्रिम में उपलब्ध है। इसमें दो इंजन विकल्प, 11.4 इंच का टचस्क्रीन और 3D व्यू कैमरा है।

2024 Discovery Sport Features

2024 Discovery Sport
2024 Discovery Sport

नई लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट के केबिन में मोबाइल कनेक्टिविटी, अलेक्सा वॉइस असिस्ट, नई 11.4-इंच PV प्रो इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नई गियर सिलेक्टर, तीसरी रो के लिए क्लाइमेट कंट्रोल, 3D सराउंड व्यू कैमरा, क्लियरसाइट ग्राउंड व्यू और रियर व्यू मिरर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा लेदर इंटीरियर, वायरलेस चार्जिंग और 2 यूएसबी-सी टाइप के चार्जर जैसी सुविधाएं भी इस कार में उपलब्ध हैं।

2024 Discovery Sport Engine

अपडेटेड डिस्कवरी स्पोर्ट दो इंजन विकल्पों के साथ आता है। पहला 2.0-L पेट्रोल इंजन है, जो 245bhp की अधिकतम शक्ति और 365Nm का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है। दूसरा 2.0-L डीजल इंजन है, जो 201bhp की अधिकतम शक्ति और 430Nm का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है। ट्रांसमिशन के लिए, दोनों इंजन ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ ट्यून किए गए हैं और यह SUV ऑल व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम के साथ भी आता है।

2024 Discovery Sport का मुकाबला किस कार से होगा?

यह SUV लक्ज़री सेगमेंट में प्रतिस्पर्धियों की तुलना में बेहतर कीमत पर लॉन्च की गई है। यह BMW X3, Audi Q5, Volvo XC60 और Mercedes-Benz GLC जैसी लक्ज़री कारों को टक्कर देगी। इसलिए, लक्ज़री कार चलाने वालों को अब यह तय करने के लिए थोड़ा विचार करना होगा कि वे कौन सी कार खरीदें।

ALSO READ: 2024 New Pulsar N160: तहलका मचाने आ गई ये धांसू बाइक, कीमत भी है कम!

ALSO READ: New KTM Duke 200 2024: प्रीमियम डिज़ाइन, दमदार परफॉर्मेंस, और किफायती कीमत के साथ

ALSO READ: Bajaj Pulsar 150 पर धमाकेदार ऑफर, सिर्फ 3,790 रुपये की मासिक किस्त पर घर ले जाएं

Leave a Comment