MG Comet EV: MG की ‘क्यूट इलेक्ट्रिक कार’ 1 लाख रुपये सस्ती हुई! सिर्फ 6.99 लाख में लॉन्च हुई, जानिए पूरी डिटेल!

MG Comet EV: एमजी मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक कार एमजी कॉमेट ईवी को पहले से 1 लाख रुपये सस्ता कर दिया है। अब आप इसे सिर्फ 6 लाख 99 हजार रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि पहले इसकी कीमत 7 लाख 98 हजार रुपये थी। यह कदम उस समय आया है जब बाकी कंपनियां अपनी कारों की कीमतें बढ़ा रही हैं।

MG Comet EV तीन वेरिएंट्स में आती है – Pace, Play और Plus। कंपनी ने अभी सिर्फ शुरुआती लेवल वाले Pace वेरिएंट की कीमत बताई है, जो कि ₹6.99 लाख (एक्स-शोरूम) है। अभी बाकी दो वेरिएंट्स की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। आपको बता दें कि इसे खासकर शहरों में इस्तेमाल को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

MG Comet EV Features

इस इलेक्ट्रिक कार में अंदर 10.25 इंच की स्क्रीन है, जिसमें डिजिटल डिस्प्ले और इंफोटेनमेंट सिस्टम दोनों शामिल हैं। यही कारण है कि इस ईवी की कीमत काफी कम है। इस कार के बारे में ध्यान देने वाली एक बात यह है कि आपको इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा नहीं मिलेगी।

MG Comet EV Battery

कंपनी ने कॉमेट ईवी में 17.3 Kwh की बैटरी दी है। इसे जीरो से 100 प्रतिशत चार्ज करने में सात घंटे लगते हैं। वहीं, जीरो से 80 फीसदी चार्ज करने में 5.5 घंटे लगते हैं। कंपनी का दावा है कि फुल चार्जिंग के बाद इसे 230 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। मोटर की बात करें तो इसमें परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर दी गई है। इस मोटर से कार को 40 हॉर्स पावर की पावर और 110 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दी गई है। जिससे कार चलाना काफी आसान हो जाता है। कार में पुश बटन स्टार्ट या स्टॉप नहीं है। लेकिन कार के ब्रेक को दो बार दबाने के बाद कार चलने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाती है। इसे बंद करने के लिए कार को रिमोट से लॉक किया जा सकता है। कार चलाना काफी आसान था। शहरी ट्रैफिक में कार को काफी आसानी से चलाया जा सकता है। इसे छोटी जगह में भी आसानी से पार्क किया जा सकता है। छोटी गलियों में भी इसे चलाने में कोई दिक्कत नहीं है।

MG Comet EV driving range details

इस कार में 17.3kWh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर ये कार 230 किलोमीटर तक चल सकती है। उम्मीद है कि ये कार एक आम 3.3kW AC चार्जर के साथ आएगी, जो इसे लगभग 7 घंटे में पूरा चार्ज कर देगा।

MG Comet EV Design

MG की ये नई इलेक्ट्रिक कार कॉम्पैक्ट बॉक्सी डिज़ाइन के साथ आई है। इसमें सिर्फ दो दरवाज़े हैं और सिर्फ चार लोग ही बैठ सकते हैं। इसकी खासियत है इसके छोटे 12 इंच के पहिए, जो भारत में अब तक बिकने वाली किसी भी पैसेंजर गाड़ी में सबसे छोटे पहिए हैं।

यह भी पढ़े – 

Tata Altroz Racer क्या सड़कों पर दौड़ने के लिए तैयार है? अब Hyundai i20 N Line के छुड़ाएगी छक्के, जानिए कीमत और धांसू फिचर्स

New Alto K10 में मिलेगा 33 KM का दमदार माइलेज, कीमत भी है किफायती, जानिए सबकुछ!

New Kia Seltos 2024: टाटा-महिंद्रा की टेंशन बढ़ाएगी Kia की ये धांसू गाड़ी! कम कीमत, दमदार इंजन और शानदार फीचर्स, देखें इस कार की खासियतें

Leave a Comment